जब जवान ने कहा- मेरी फिक्र छोड़ो, उसका काम तमाम करो
श्रीनगर, नवीन नवाज। लालचौक से करीब दो किलोमीटर दूर शेरगढ़ी इलाके में स्थित राज्य पुलिस विशेष अभियान दल (एसओजी) के मुख्यालय में मंगलवार को आधी रात खबर पहुंची कि दो पंछी डाउन -टाउन में हैं। सुबह होते ही यह उड़ जाएंगे। कुछ देर में पुलिसकर्मियों का दल साजो-सामान समेत पंछी को पकड़ने के लिए निकलने लगा। इतने में आवाज आई साहब मैं भी आ रहा हूं, यह आवाज थी कमल किशोर की। उसने इस बात का इंतजार नहीं किया कि वरिष्ठ अधिकारी उसे अभियान पर ले जाना चाहते हैं या नहीं , लेकिन वह उस वाहन में सवार हो गया जो श्रीनगर में वर्ष 2018 का अब तक के दूसरे बड़े अभियान की तरफ जा रहा था। आधी रात पुलिस दल फतेहकदल के शेख अली अकबर मोहल्ले में पहुंच गया। पंछियों (आतंकियों) ने जहां बसेरा बनाया था, पुलिस दल ने तुरंत उसकी घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। कमरा-दर-कमरा तलाशी ली जा रही थी। मकान मालिक और उसका परिवार बार-बार दावा कर रहा था कि अंदर कोई नहीं है, लेकिन खबरी की खबर पक्की थी। पुलिस दल ने मकान के ऊपरी हिस्से में एक ओर जैसे ही रुख किया अंदर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ शुरू हो चुकी थी। थोड़ी ही देर ...