Posts

Showing posts from December, 2018

केजरीवाल ने बोलना शुरू किया, तो खांसने लगे BJP कार्यकर्ता, गडकरी ने कराया शांत

यमुना की सफाई को लेकर आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के संबोधन के दौरान खांसने और हूटिंग करने लगे. वो इस तरह खांस कर केजरीवाल को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के भाषण में बाधा भी पहुंचाई. हालात को संभालने और लोगों को शांत कराने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और हर्षवर्धन को आगे आना पड़ा. साल 2016 तक कफ की समस्या से जूझ रहे केजरीवाल का मजाक बनाने वाले इस वाकये ने विज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल को पसोपेश में डाल दिया . उन्होंने दर्शकों से शांति बनाए रखने की भी अपील की. कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर किया गया था. कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल रहे. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद व कार्यकर्ता भी ...

'ज़ीरो' बनने से बचने के लिए क्या करते हैं सलमान, शाहरुख़ ख़ान

दर्शक सिनेमाहॉल तक चले आएं, इसके लिए नए-नए तरक़ीब आजमाए जा रहे हैं, जिसे आज कल फ़िल्म प्रोमोशन और फ़िल्म मार्केटिंग का नाम दिया जाता है. फ़िल्म मार्केटिंग की अहमियत का जिक्र करते हुए टी-सिरीज़ के ग्लोबल मार्केटिंग प्रेसिडेंट और सह-निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, "भारत में लोग फ़िल्म बहुत देखते हैं लेकिन हमारे देश में थिएटर में पैसे खर्च करके फ़िल्म देखने वालो की संख्या चार करोड़ से भी कम है और देश भर में तकरीबन साढ़े आठ हज़ार स्क्रीन हैं. इन दर्शकों को थिएटर तक लाना हमारा लक्ष्य होता है क्योंकि फ़िल्म की असल कमाई यहीं से आती है." आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, बॉलीवुड हर साल उतनी फ़िल्में बना रहा है. ट्रेड पंडित तो यहां तक कहते हैं कि ये संख्या हज़ार से ज़्यादा है. जहाँ एक ज़माने में पोस्टर देखकर दर्शक सिनेमाघरों की तरफ़ खींचे चले आते थे, आज पोस्टर , होर्डिंग या ट्रेलर दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने के लिए काफी नहीं रह गए हैं. शाहरुख़ खान भी अपनी फ़िल्मों की मार्केटिंग बहुत ही अनोखे तरीके से करते आए हैं. फ़िल्म 'रा.वन' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख़ पहले भारतीय स्ट...

मनु और सौरभ टॉप्स स्कीम में, मणिका बत्रा को भी जगह मिली

नई दिल्ली. मनु भाकर और सौरभ सहित आठ जूनियर युवा शूटर्स खिलाड़ियों को टारगेट पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल किया गया है। इस स्कीम में कुल 16 शूटर्स रखे गए हैं। स्कीम में शामिल खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की ओर से हर महीने 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। मनु और सौरभ ने पिछले दिनों यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा को भी स्कीम में शामिल किया गया है। 2024 ओलिंपिक की तैयारी भी अभी से शुरू स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के बयान में कहा गया है, '2020 में टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक के मद्देनजर उसमें भाग लेने वाले संभावित एथलीट्स के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इसके अलावा 2024 ओलिंपिक के लिए भी एक विशिष्ट विकास समूह के लिए भी मदद बढ़ाने का फैसला किया गया।' मनु और सौरभ के अलावा टॉप्स की सूची में शामिल होने वाले शूटर्स मेहुली घोष, अनीश भानवाला, एलावेनिल वालारिवान, लक्ष्य सेन, संजीव राजपूत, रवि कुमार, दीपक कुमार, अपूर्वी चंदेला, अंजुम मोदगिल, अभिषेक वर्मा, ओम प्रकाश मिठरवाल, राही सरनोबत, केनान चेनाई और अंगद वीर सिंह हैं। टेबल टेनिस खिलाड़ियों में मणिका...