Posts

Showing posts from November, 2018

करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान की ओर भी शुरू होगा काम

गुरुवार को भारत सरकार ने डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की ताकि सिख श्रद्धालु गुरु नानक की कर्मस्थली करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन कर सकें. इसके कुछ घंटों के भीतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि वो बाबा गुरु नानक के 550 प्रकाश पर्व पर पहले ही कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने ऐलान किया कि 28 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस कॉरिडोर के निर्माण की नींव रखेंगे. इससे पहले भारत सरकार ने पंजाब के गुरदासपुर में मौजूद डेरा बाबा नानक से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण के फ़ैसले पर मुहर लगाई थी. करतारपुर साहिब कॉरिडोर के बारे में कैबिनेट के फ़ैसले की जानकारी वित्त मंत्री अरूण जेटली ने एक बयान जारी कर दी. उन्होंने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में एक कमिटी बनी थी, जिसके सुझाव पर ये फ़ैसला लिया गया है. भारत सरकार की इस घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने कहा है कि उनकी सरकार ने पहले ही भारत को करतारपुर कॉरिडोर बनाने के अपने फ़ैसले के बारे में ख़बर दी है. पाकिस्ता...

मेरी फ़िल्म में न सेक्स न हिंसा फिर सीन क्यों काटेः

सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अपनी आगामी फ़िल्म 'रंगीला राजा' में 20 कट लगाए जाने से बेहद नाराज़ हैं. केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफ़सी यानी सेंसर बोर्ड) के अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का कहना है कि उनकी फ़िल्म में लगाए कट बिलकुल बेबुनियाद हैं. पहलाज निहलानी की रंगीला राजा में गो विंदा डबल रोल में नज़र आएंगे. इस फ़िल्म में शक्ति कपूर, बिजेंद्र काला भी अहम भूमिकाओं में हैं. बीबीसी से बात करते हुए निहलानी ने कहा, " फ़िल्म में लगाए गए कट सीबीएफ़सी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं हैं. उन्हें मुझे तंग करना था और उन्होंने मुझे तंग कर दिया." वो पाकिस्तानी एक्टर जो नेपाल में 'पंडित' बन गया अनुपम खेर का FTII के चेयरपर्सन पद से इस्तीफ़ा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ CID बंद क्यों हुआ? निहलानी कहते हैं, "जब मैं सेंसर बोर्ड में था तब मंत्रालय की बात भी नहीं मानता था. आज संजय लीला भंसाली की फ़िल्म चुनावों की वजह से रोकी गई है. मंत्रालय हमेशा से इस तरह की दख़ल देता रहा है. मैं इस दख़ल को स्वीकार नहीं करता था क्योंकि मैं फ़िल्म इंडस्ट्री से हूं...