उन्नाव रेप कांड में बढ़ती रहस्य की परतें
"हादसा नहीं है ये. सब जानबूझकर कराया गया है. विधायक के लोग ये सब कर रहे हैं. कई बार धमकी दी जा चुकी है. समझौता कराने का दबाव बनाया जा रहा है. विधायक सब काम जेल से ही कर रहे हैं. विधायक ख़ुद भले ही जेल में हैं लेकिन उनके आदमी बाहर हैं. हमें न्याय चाहिए." उन्नाव के रेप कांड की पीड़ित लड़की की मां लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर बदहवास घूम रही थीं और मीडिया वालों के कुछ पू छने पर ऐसे जवाब दे रही थीं जैसे थोड़ी ही देर में ब हुत सी बातें कह देना चाहती हों. उनका कहना था कि आए दिन उन लोगों के घर के सदस्यों को जेल में डलवाने या फिर हत्या करा देने की धमकी दी जाती है. रेप पीड़िता के परिवार पर एक बार फिर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जेल में बंद अप ने चाचा से मिलने के लिए जब वो उन्नाव से रायबरेली जेल जा रही थी, तब रास्ते में एक ट्रक से सीधी टक्कर होने के चलते उनकी चाची और मौसी की मौत हो गई. ये लोग रेप पीड़िता और उनके वकील के साथ एक ही गाड़ी में सवार थे. हादसे में रेप पीड़िता और वकील भी बुरी तरह से घायल हुए हैं जिनका लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. ...