Posts

Showing posts from March, 2019

पहले चरण केआख़िरी दिन कई दिग्गजों ने भरा नामांकन

इनमें मथुरा से हेमामालिनी (मथुरा), महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर), नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बिजनौर), कांग्रेस नेता राजबब्बर (फतेहपुर सीकरी), जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद), चिराग पासवान (जमुई), फारूख अब्दुल्ला (श्रीनगर) आदि ने नामांकन पत्र भरे. इसके अलावा कांग्रेस से इमरान मसूद (सहारनपुर), सपा की ओर से तब्बसुम हसन (कैराना), मेरठ से बसपा की ओर से हाजी मोहम्मद याक़ूब आदि का नाम शामिल है. इसके अलावा दूसरे और तीसरे चरण के लिए आज नामांकन भरने वालों में नागपुर से नितिन गडकरी, शिवगंगा से कार्ति चिदंबरम, कटक से बीजेपी उम्मीदवार ओडिशा के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा आदि रहे. उत्तराखंड में बीजेपी की ओर से हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक और अल्मोड़ा पिथौरा गढ़ से अजय टमटा ने नामांकन भरा. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है कि एक लोकसभा क्षेत्र में एक से अधिक पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम ऑडिट क्यों नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने इस बारे में आयोग से गुरुवार तक एफिडेविट दायर करने को कहा है. अगली सुनवाई सोमवार को होगी . चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि कोर्ट एक से अधिक पोलिंग स्टेशन पर वीवीपैट से वोटों ...

बीजेपी 200 से कम सीट जीती तो एनडीए तय करेगा कौन बनेगा नया प्रधानमंत्री: शिवसेना

महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही शिवसेना के नेता संजय राउत ने एनडीए में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. बीबीसी मराठी सेवा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है, "साल 2014 में जो सरकार बनी थी वो बीजेपी की सरकार थी लेकिन 2019 में एनडीए सरकार बनाएगी. अगर बीजेपी को 200 से भी कम सीटें मिलीं तो एनडीए के घटक दल बताएंगे कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा." बीबीसी मराठी सेवा के 'राष्ट्र महाराष्ट्र' कार्यक्रम में बात करते हुए राउत ने ये कहा कि भारत में राष्ट्रवाद की बयार बहने के बाद महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों की अहमियत कम हो गई है. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों के कई नेता शामिल हुए जिनमें रामदास अठावले, संजय राउत से लेकर प्रकाश अंबेडकर शामिल हैं. कांग्रेस को नहीं मिल सकता बहुमत इसी कार्यक्रम में संजय राउत ने ये भी बताया कि 2019 में ही होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदारी किसे मिल सकती है. राउत कहते हैं, "हम उद्धव ठाकरे को सीएम...

'काशी की संस्कृति नष्ट कर नया बनारस बना रहे हैं मोदी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी को कई योजनाओं की सौगात देते हुए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव रखी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्षों से बाबा विश्वनाथ बंधे हुए थे, सांस भी नहीं ले पा रहे थे, लेकिन आज इस काम से उन्हें मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि जब मैं राजनीति में नहीं था, तब भी सोचता था कि यहां कुछ करना चाहिए. लेकिन यह मेरे नसीब में ही लिखा था कि मेरे हाथ से ये काम हुआ. करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ को मुक्त करने के पीएम के इस बयान पर काशी के विद्वत जनों में रोष है. काशी को क्योटो बनाने के क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के लिए ललिता घाट से विश्वनाथ मंदिर तक दो सौ से अधिक भवनों को अधिग्रहित कर तोड़ा गया. इनमें लगभग 50 की संख्या में प्राचीन मंदिर व मठ शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने 40 से अधिक प्राचीन मंदिर जिस पर लोगों का अतिक्रमण था उसे भी मुक्त कराया है. संकटमोचन मंदिर के महंत विशंभरनाथ मिश्र ने aajtak.in से बातचीत में कहा, 'भगवान शंकर सबको मुक्त करने वाले हैं ऐ...