करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान की ओर भी शुरू होगा काम

गुरुवार को भारत सरकार ने डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की ताकि सिख श्रद्धालु गुरु नानक की कर्मस्थली करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन कर सकें.

इसके कुछ घंटों के भीतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि वो बाबा गुरु नानक के 550 प्रकाश पर्व पर पहले ही कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने ऐलान किया कि 28 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस कॉरिडोर के निर्माण की नींव रखेंगे.

इससे पहले भारत सरकार ने पंजाब के गुरदासपुर में मौजूद डेरा बाबा नानक से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण के फ़ैसले पर मुहर लगाई थी.

करतारपुर साहिब कॉरिडोर के बारे में कैबिनेट के फ़ैसले की जानकारी वित्त मंत्री अरूण जेटली ने एक बयान जारी कर दी.

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में एक कमिटी बनी थी, जिसके सुझाव पर ये फ़ैसला लिया गया है.

भारत सरकार की इस घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने कहा है कि उनकी सरकार ने पहले ही भारत को करतारपुर कॉरिडोर बनाने के अपने फ़ैसले के बारे में ख़बर दी है.

पाकिस्तानी सरकार ने विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी का बयान शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि "28 नवंबर को प्रधानमंत्री इमरान ख़ान करतारपुर में इसकी नींव रखेंगे."

सरकार का कहना है बाबा गुरु नानक के 550 प्रकाश पर्व पर वो पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों का स्वागत करते हैं.

भारत सरकार के फ़ैसले में क्या-क्या है?

1 डेरा बाबा नानक से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक गुरुद्वारा दरबार सिंह करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर बनाया जायेगा और इसका पूरा खर्चा केंद्र सरकार उठायेगी. माना जाता है कि पाकिस्तान में रावी नदी के किनारे मौजूद करतारपुर साहेब में गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के 18 साल बिताए थे.

2. सुल्तानपुर लोधी को हेरीटेज सिटी बनाया जायेगा जिसका नाम 'पिंड बाबे नानक दा' रखा जायेगा. यहां गुरुनानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षा के बारे में बताया जायेगा.

3. गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में 'सेंटर फॉर इंटरफेथ स्टडीज़' का निर्माण किया जायेगा. ब्रिटेन और कनाडा की दो यूनिवर्सिटियों में इस सेंटर के नाम के साथ नई पीठ स्थापित की जायेगी.

4. गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर ख़ास डाक टिकट और सिक्के जारी किये जायेंगे.

5. विदेशों में भारतीय दूतावासों में प्रकाश पर्व के संबंध में विशेष समारोह कराए जायेंगे.

6. नेशनल बुक ट्रस्ट अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गुरुनानक देव जी की शिक्षा के बारे में जानकारी प्रकाशित करेगा. भारतीय रेलवे भी गुरुनानक देव के स्थानों तक रेलगाड़ी चलाएगी.

7. भारत सककार का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया गया है कि वह सिख समुदाय की भावनाओं को समझते हुए अपने क्षेत्र में भी इस तरह का एक गलियारा विकसित करे.

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:美国在这场新冠危机中的对与错

肺炎疫情:详解英国抗疫“持久战”的八大难题

Американский адвокат получил пять лет тюрьмы за порнотроллинг