पहले चरण केआख़िरी दिन कई दिग्गजों ने भरा नामांकन

इनमें मथुरा से हेमामालिनी (मथुरा), महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर), नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बिजनौर), कांग्रेस नेता राजबब्बर (फतेहपुर सीकरी), जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद), चिराग पासवान (जमुई), फारूख अब्दुल्ला (श्रीनगर) आदि ने नामांकन पत्र भरे.

इसके अलावा कांग्रेस से इमरान मसूद (सहारनपुर), सपा की ओर से तब्बसुम हसन (कैराना), मेरठ से बसपा की ओर से हाजी मोहम्मद याक़ूब आदि का नाम शामिल है.

इसके अलावा दूसरे और तीसरे चरण के लिए आज नामांकन भरने वालों में नागपुर से नितिन गडकरी, शिवगंगा से कार्ति चिदंबरम, कटक से बीजेपी उम्मीदवार ओडिशा के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा आदि रहे.

उत्तराखंड में बीजेपी की ओर से हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक और अल्मोड़ा पिथौरा गढ़ से अजय टमटा ने नामांकन भरा.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है कि एक लोकसभा क्षेत्र में एक से अधिक पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम ऑडिट क्यों नहीं किया जा सकता है.

कोर्ट ने इस बारे में आयोग से गुरुवार तक एफिडेविट दायर करने को कहा है. अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि कोर्ट एक से अधिक पोलिंग स्टेशन पर वीवीपैट से वोटों के मिलान के पक्ष में है.

21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि कम से कम 50 फीसदी वोटों का मिलान वीवीपैट की पर्ची से की जाए. फिलहाल किसी एक पोलिंग स्टेशन के वोटों का मिलान वीवीपैट से की जाती है.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगर चौकीदारी की ख्वाहिश है तो वो उन्हें टोपी और सीटी देंगे.

उन्होंने हैदराबाद की एक सभा मे कहा कि "कैसे को वोट देते हैं, कभी चायवाला बन जाते हैं, कभी फकीर बन जाते हैं, कभी नालों से गैस निकालते हैं और अब चौकीदार बन गए हैं."

"अब चौकीदार बन गए हैं तो ठीक है, मैं उन्हें टोपी और गले में सीटी पहनाऊंगा."

अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया असदउद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं.

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:美国在这场新冠危机中的对与错

肺炎疫情:详解英国抗疫“持久战”的八大难题

Американский адвокат получил пять лет тюрьмы за порнотроллинг